Latest News

धर्म रक्षा के संकल्प को साकार कर रही सुशासन सरकार – मनमीत छाबड़ा

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था, धार्मिक स्वतंत्रता एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य मनमीत सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी पूरी सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री छाबड़ा ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता और असंतोष का वातावरण था। ऐसे समय में राज्य सरकार द्वारा यह सशक्त एवं स्पष्ट विधायी पहल न केवल जनभावनाओं का सम्मान है, बल्कि यह कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक निर्णायक प्रयास है। प्रदेश के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आस्था और अधिकारों को सशक्त संरक्षण मिलेगा। साथ ही लालच, भय, दबाव या छल-कपट से धर्म परिवर्तन कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर में नववर्ष के उपलक्ष्य में नवीन शाखा महाराणा प्रताप प्रौढ़ शाखा का किया गया उद्घाटन , मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक श्री कमलेश चंद्रा जी रहे उपस्थित

उन्होंने कहा कि इस विधेयक में प्रलोभन, दबाव, भय, धोखे या कपटपूर्ण तरीकों से किए जाने वाले धर्मांतरण को स्पष्ट रूप से अपराध की श्रेणी में रखा गया है तथा इसे गैर-जमानती बनाते हुए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान उन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त संदेश है, जो कमजोर एवं भोले-भाले लोगों को बहलाकर या भ्रमित कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करते है।

श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि विशेष रूप से महिलाओं, नाबालिगों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजनों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए अलग से कड़े प्रावधान किए जाना सरकार की संवेदनशीलता एवं समावेशी सोच को दर्शाता है। इससे इन वर्गों को सुरक्षा की अतिरिक्त गारंटी मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

उन्होंने सामूहिक धर्मांतरण (Mass Conversion) तथा विदेशी फंडिंग के माध्यम से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रावधानों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं सामाजिक संतुलन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता, सुरक्षा और जनकल्याण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह विधेयक केवल कानून नहीं, बल्कि समाज में शांति, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान को स्थापित करने का एक मजबूत माध्यम बनेगा। इससे प्रदेश में कानून का शासन सुदृढ़ होगा तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण और अधिक प्रबल होगा।

श्री छाबड़ा ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के सभी जनप्रतिनिधियों का इस दूरदर्शी, जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह कानून छत्तीसगढ़ को विकास, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता के नए आयामों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

AVINASH MITTAL

अविनाश मित्तल एक अनुभवी स्वतंत्र पत्रकार (Independent Journalist) हैं, जो सामाजिक, स्थानीय और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से लेखन और रिपोर्टिंग करते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रियता के साथ-साथ ये सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button