Latest News

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने विधानसभा में उठाए क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे

विधायक गोमती साय विधानसभा सत्र के दौरान लगातार क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाओं,ई-गवर्नेंस परियोजनाओं,डिजिटल सेवाओं तथा आईटी आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।सदन में उन्होंने सवाल किया कि राज्य में वर्तमान में कौन-कौन सी डिजिटल परियोजनाएं संचालित हैं,पिछले तीन वित्तीय वर्षों में विभाग को कितना बजट स्वीकृत हुआ तथा कितनी राशि व्यय की गई। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता,इंटरनेट कनेक्टिविटी और आईटी अधोसंरचना के विस्तार के लिए किए क्या क्या प्रयास किये जा रहे है।

विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब देते हुए संबंधित प्रपत्रों के माध्यम से विस्तृत जानकारी सदन में प्रस्तुत की और बताया कि डिजिटल विकास,साइबर सुरक्षा एवं आईटी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पत्थलगांव क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लगातार विधानसभा में उठाकर विधायक गोमती साय क्षेत्र की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचा रही हैं। उनके इन प्रयासों से पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button