Latest News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर के स्वामी विवेकानंद संयुक्त विद्यार्थी शाखा कश्यप बस्ती में मनाया गया हिंदू नववर्ष , मुख्य वक्ता के रूप में श्री मुरारीलाल अग्रवाल जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री महादेव अग्रवाल रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर अपनी चारों बस्ती में हिंदू नववर्ष का आयोजन कर रहा है । इसी तारतम्य में महर्षि कश्यप बस्ती में लगाई जाने वाली स्वामी विवेकानंद संयुक्त विद्यार्थी शाखा में भी हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया । सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारण कर शाखा में पहुंचे एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया ।

मुख्य शिक्षक अमन साहू ने शाखा लगाई , अमृत वचन आदर्श अग्रवाल ने सुनाया , एकल गीत एवं सुभाषित श्याम चटर्जी ने गाया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में माननीय जिला संघचालक श्री मुरारीलाल अग्रवाल जी , मुख्य अतिथि के रूप में महादेव अग्रवाल जी एवं शाखा कार्यवाह आदित्य अग्रवाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कुल अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया…!!

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button