Latest News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर में नववर्ष के उपलक्ष्य में नवीन शाखा छत्रपति शिवाजी प्रौढ़ शाखा का किया गया उद्घाटन , मुख्य वक्ता के रूप में श्री सुरेंद्र बेसरा जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में रामनिवास जिंदल जी रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर अपनी चारों बस्ती में हिंदू नववर्ष का आयोजन कर रहा है । संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा योजना के तहत पत्थलगांव नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल के नेतृत्व में नवीन शाखा छत्रपति शिवाजी प्रौढ़ शाखा का उद्घाटन किया गया । छत्रपति शिवाजी प्रौढ़ शाखा में हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया ।

सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारण कर शाखा में पहुंचे एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया । मुख्य शिक्षक नरेश यादव ने शाखा लगाई , अमृत वचन विनोद जायसवाल ने सुनाया , एकल गीत एवं सुभाषित रविशंकर यादव जी ने गाया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री सुरेन्द्र बेसरा जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में रामनिवास जिंदल जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कुल अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया…!!




