Latest News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर में नववर्ष के उपलक्ष्य में नवीन शाखा महाराणा प्रताप प्रौढ़ शाखा का किया गया उद्घाटन , मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक श्री कमलेश चंद्रा जी रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर अपनी चारों बस्ती में हिंदू नववर्ष का आयोजन कर रहा है । संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा योजना के तहत पत्थलगांव नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल के नेतृत्व में नवीन शाखा महाराणा प्रताप प्रौढ़ शाखा का उद्घाटन किया गया । सह नगर कार्यवाह आयुष अग्रवाल ने शाखा के दायित्वों की घोषणा की ।

महाराणा प्रताप प्रौढ़ शाखा में हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया । सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारण कर शाखा में पहुंचे एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया । मुख्य शिक्षक जगदीश यादव ने शाखा लगाई , अमृत वचन सौरभ गोयल ने सुनाया , एकल गीत एवं सुभाषित विकास अग्रवाल (मार्कण्डेय मसाला) जी ने गाया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कुल अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया…!!




