Latest Newsदेश
श्री श्याम मंदिर समिति पत्थलगांव द्वारा किया गया शुक्ल पक्ष द्वादशी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन
पत्थलगांव । श्री श्याम मंदिर समिति पत्थलगांव द्वारा शुक्ल पक्ष द्वादशी के पावन अवसर पर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया । इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया एवं बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था प्रकट किया । भंडारे का वितरण प्रारंभ किया गया , श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सेवा कार्य में सहयोग किया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है । आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही और सभी श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ प्रसाद ग्रहण किया ।

अंत में समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प लिया ।

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण तेल और गैस संकट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ता असर, उसमे भारत की स्थिति


