Latest News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर के लव कुश प्रभात शाखा पुरानी बस्ती में मनाया गया हिंदू नववर्ष , मुख्य वक्ता के रूप में श्री सतीश मिश्रा जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर अपनी चारों बस्ती में हिंदू नववर्ष का आयोजन कर रहा है । इसी तारतम्य में पुरानी बस्ती में लगाई जाने वाली लवकुश प्रभात शाखा में भी हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया । मुख्य शिक्षक राहुल यादव द्वारा शाखा लगाने के पश्चात सर्वप्रथम शाखा पालक राहुल शर्मा ने मुख्य वक्ता एवं अतिथि का परिचय कराया ।

सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारण कर शाखा में पहुंचे एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया ।

अमृत वचन प्रकाश सिदार एवं सुभाषित कुणाल साहू द्वारा बोला गया…!!

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सतीश मिश्रा एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन में प्रार्थना प्रमुख आयुष साहू ने प्रार्थना कराई ।

कार्यक्रम में कुल अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया…!!




