Latest News

तुलसी विवाह के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, 27 ब्राह्मणों को कराया गया सपत्नीक भोज

पत्थलगांव के हरियाणा सेवा सदन में हुआ एकादशी उद्यापन, तुलसी विवाह एवं गोदान का आयोजन; 15 जोड़े यजमान के रूप में हुए शामिल

पत्थलगांव। तुलसी विवाह के पावन अवसर पर पत्थलगांव के हरियाणा सेवा सदन में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित राम भगत शर्मा, पंडित सोनू शर्मा एवं पंडित पवन शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का समापन शनिवार देर शाम विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

आयोजन में पत्थलगांव सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से 15 जोड़े यजमान के रूप में शामिल हुए और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप अनुष्ठान संपन्न कराया।

275024

दो दिनों तक चले धार्मिक कार्यक्रम

आयोजन के तहत 20 नवंबर को एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, 21 नवंबर को गोदान एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन हुआ। इस दौरान धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और वैदिक परंपराओं का निर्वहन किया गया ।

27 ब्राह्मणों को कराया गया सपत्नीक भोजन

इस धार्मिक अनुष्ठान का विशेष आकर्षण 27 ब्राह्मणों को सपत्नीक भोजन कराना रहा। पंडित सोनू शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में 12 कृष्ण पक्ष और 12 शुक्ल पक्ष होते हैं। अधिकमास आने पर दो अतिरिक्त पक्ष जुड़ जाते हैं, जिससे कुल 26 पक्ष होते हैं। इनके साथ धर्मराज के निमित्त एक ब्राह्मण को भोजन कराने की परंपरा के अनुसार कुल 27 ब्राह्मणों को सपत्नीक भोजन कराने का विधान है।

इसी धार्मिक मान्यता के अनुरूप आयोजन में 27 ब्राह्मणों को उनकी धर्मपत्नियों सहित सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।

275026

कई क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में पत्थलगांव के अलावा लुड़ेग, रायगढ़, हट्टी, जिल्गा, अंबिकापुर एवं सुखरापारा क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना के साथ पूजा-अर्चना की। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

269991

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button