Latest News

पत्थलगांव : समाजसेवी प्रभु नायक की पहल से किलकिला गौशाला की बीमार बछिया को मिला नया जीवन , महाराज जी ने दिया आशीर्वाद

जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम मालिक प्रभु नायक ने उठाया इलाज का पूरा खर्च ; स्थानीय स्तर पर दवा न मिलने पर ऑनलाइन मंगवाकर कराया गया उपचार

मंदिर दर्शन के दौरान गौसेवा की अनूठी मिसाल

जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के मालिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रभु नायक जी जब किलकिला मंदिर दर्शन करने गए , तो उन्होंने परिसर स्थित गौशाला का भ्रमण किया। वहां उन्हें एक बछिया गंभीर बीमारी से पीड़ित दिखाई दी। बेजुबान की तकलीफ को देखते हुए प्रभु नायक जी ने तुरंत उसका वीडियो बनाया और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ के•के• पटेल जी को भेजकर बीमारी के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पूरी मेडिकल टीम को तत्काल इलाज के लिए किलकिला धाम आमंत्रित किया।

पशु चिकित्सकों की टीम ने की संक्रामक रोग की पहचान

सूचना मिलते ही डॉक्टरों की विशेष टीम किलकिला धाम पहुंची, जिसमें डॉ• बालेश्वर भगत, के•के• पटेल, बी•एस• पैंकरा, सीताराम सिदार एवं अटेंडर खीरसागर शामिल थे। बछिया की जांच के बाद डॉ• भगत और के•के• पटेल जी ने बताया कि यह “मस्से वाली बीमारी” है। यह एक संक्रामक बीमारी है जो धीरे-धीरे मवेशी के शरीर में बढ़ती जाती है और उन्हें अत्यधिक पीड़ा पहुंचाती है।

ऑनलाइन दवा मंगाकर किया गया त्वरित इलाज

जांच के बाद पता चला कि इस बीमारी की आवश्यक दवा पत्थलगांव में उपलब्ध नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ• भगत जी ने बिना देर किए ऑनलाइन दवा मंगाकर बछिया का इलाज शुरू किया। इस पूरे इलाज का आर्थिक व्यय समाजसेवी प्रभु नायक जी द्वारा उठाया गया।

कपिल दास महाराज जी ने जताया आभार

प्रभु नायक जी की इस जीवदया और तत्परता की सराहना करते हुए किलकिला धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 कपिल दास महाराज जी ने उनका सह्रदय आभार जताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button