Latest News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन साल तक शादी का भरोसा देकर बनाता रहा संबंध; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला की मांग में सिंदूर भरकर शादी का दिया था भरोसा, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार; आरोपी दुर्योधन यादव (22) न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

पत्थलगांव। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इंकार करने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान दुर्योधन यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2023 से महिला को शादी करने और उसके बच्चों का पालन-पोषण करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

सहेली के माध्यम से हुई थी पहचान, शादी का दिया था भरोसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में एक सहेली के माध्यम से 30 वर्षीय महिला की पहचान दुर्योधन यादव से हुई थी। महिला ने आरोपी को अपनी पूर्व वैवाहिक जिंदगी और बच्चों के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। आरोप है कि आरोपी ने महिला को पसंद करने, उससे शादी करने और उसके बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिलाया था।

मांग में सिंदूर भरकर बनाया संबंध, बाद में शादी से मुकरा

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2023 को महिला आरोपी को अपने किराये के मकान में लेकर गई थी। वहां आरोपी ने रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए उसकी मांग में सिंदूर भरा और उसी रात करीब 11 बजे पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 तक आरोपी बीच-बीच में शादी का भरोसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने महिला को पत्नी बनाकर रखने से इंकार कर दिया।

शिकायत के बाद अपराध दर्ज, फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

मामले में पीड़िता ने 24 अक्टूबर 2026 को थाना पत्थलगांव पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुर्योधन यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 376(2-एन) भादवि एवं धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के अपने गृह क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके गृह ग्राम में घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 17 नवंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

212692 1

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button