Latest News

पत्थलगांव का गौरव : हुमा कुरैशी ने डॉ. विकास गर्ग और मेघा गर्ग को ‘IBC धनवंतरी सम्मान 2026’ से किया सम्मानित ; डिवाइन मेडिकेयर के 5 साल बेमिसाल

जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल के डॉ. विकास गर्ग और मेघा गर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने ‘IBC धनवंतरी सम्मान-2026’ से नवाजा

पत्थलगांव , जशपुर :
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले और विशेषकर सुदूर अंचल पत्थलगांव के लिए यह एक बेहद ही गौरवपूर्ण क्षण है। क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल (Divine Medicare Hospital) के संचालक डॉ. विकास गर्ग और डायरेक्टर श्रीमती मेघा गर्ग को चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित ‘IBC धनवंतरी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है।


राजधानी रायपुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने अपने हाथों से उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।


कम समय में बनी स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहचान


डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल ने बहुत ही कम समय में अपनी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के दम पर पूरे क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अस्पताल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य सुदूर अंचल के मरीजों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है ।

Divine Medicare के 5 साल , बेमिसाल


अस्पताल में उपलब्ध प्रमुख अत्याधुनिक सुविधाएं:

  • आधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan)
  • एडवांस सोनोग्राफी (Advanced Sonography)
  • इको कार्डियोग्राफी (Echocardiography)
  • अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब (Pathology Lab)

इन सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के चलते अस्पताल में हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज, लिवर, फेफड़ों और लकवा जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हजारों मरीजों का सफल इलाज संभव हो सका है।


सरगुजा संभाग में बना भरोसे का केंद्र


मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना और आधुनिक तकनीक के सटीक इस्तेमाल ने ‘डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल’ को पूरे सरगुजा संभाग में विश्वास का प्रतीक बना दिया है। स्वास्थ्य सेवा में उनकी इसी उत्कृष्टता और मरीजों को नया जीवन देने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया।


क्षेत्र में खुशी की लहर


डॉ. विकास गर्ग और श्रीमती मेघा गर्ग की इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा में मिला यह उत्कृष्ट सम्मान केवल एक अस्पताल की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे पत्थलगांव और जशपुर जिले के लिए गर्व का विषय है ।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button