Latest News

वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा में भव्य स्वागत , श्रमिक दीदियों का हुआ सम्मान

‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ के तहत निकली बाइक यात्रा का विधायक गोमती साय ने किया अभिनंदन

पत्थलगांव। ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ के तहत वडनगर–वाराणसी से निकली बाइक सेवा यात्रा के पत्थलगांव विधानसभा पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक गोमती साय ने यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाले इस अभियान की सराहना की।

विधायक गोमती साय ने कहा कि जनसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करती है। सेवा और समर्पण के भाव को जन-जन तक पहुंचाने वाली ऐसी यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा लोगों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं।

श्रमिक दीदियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की श्रमिक दीदियों का सम्मान भी किया गया। विधायक गोमती साय ने श्रमिक बहनों के परिश्रम, समर्पण और समाज के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण तक श्रमिक बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रहा है।

वडनगर–वाराणसी से निकली बाइक सेवा यात्रा के पत्थलगांव विधानसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button