Latest News

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरा प्रशासन, ‘सेवा मेरा योगदान’ वॉकथॉन में दिखा फिटनेस का जोश

‘चलेंगे, दौड़ेंगे, रहेंगे स्वस्थ… योग करेंगे, रहेंगे निरोग’ के नारों से गूंजा पत्थलगांव, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्राओं ने लिया हिस्सा

पत्थलगांव। स्वस्थ भारत–सशक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह पत्थलगांव में जिला प्रशासन जशपुर के तत्वावधान में ‘सेवा मेरा योगदान’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। सुबह करीब 7 बजे आयोजित इस जागरूकता रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्कूली छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वॉकथॉन में पत्थलगांव एसडीएम क्षितिज गुरभेले, एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख मार्गों से निकली वॉकथॉन, नारों से गूंजा शहर

वॉकथॉन रैली अंबिकापुर रोड, रायगढ़ रोड और जशपुर रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी संदेश लिए प्रतिभागियों ने पैदल चलकर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ‘चलेंगे, दौड़ेंगे, रहेंगे स्वस्थ’ और ‘करेंगे योग तो रहेंगे निरोग’ जैसे नारों से शहर का वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।

अधिकारियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी स्वयं सड़कों पर उतरकर जागरूकता अभियान का हिस्सा बने। वॉकथॉन के माध्यम से नागरिकों को नियमित पैदल चलने, दौड़ने, योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

छात्राओं की सहभागिता ने बढ़ाया उत्साह

वॉकथॉन में स्कूली छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत आयोजित इस आयोजन ने पत्थलगांव में स्वास्थ्य, अनुशासन और जनभागीदारी का संदेश दिया। सुबह-सुबह निकली इस वॉकथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button