Latest News

पालीडीह में होगा अखण्ड विष्णु नाम यज्ञ का आयोजन… कलश यात्रा में सम्मिलित होंगी सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव की लोकप्रिय विधायक गोमती साय

पालीडीह । ग्राम पालीडीह में परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से विगत 31 वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखण्ड विष्णु नाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस पावन धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल होकर यज्ञ में सहभागिता करेंगे । आयोजन के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री कपिल दास मुनि बाबा जी (किलकिला) रहेंगे , जिनकी उपस्थिति में कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी ।

यज्ञ का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है —

01 मार्च 2026 (फाल्गुन शुक्ल पक्ष 13), रविवार को कलश स्थापना एवं अधिवास,

02 मार्च 2026 (फाल्गुन शुक्ल पक्ष 14), सोमवार को प्रातः नामोच्चारण तथा

03 मार्च 2026 (फाल्गुन शुक्ल पक्ष 15), मंगलवार को पूर्णाहुति, नगर भ्रमण एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा ।

यज्ञकर्ता पंडित पं. गगन शर्मा (ग्राम खरखपारा) द्वारा वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया जाएगा । आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति , ग्राम पालीडीह द्वारा किया जा रहा है । आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से इस पुण्य यज्ञ में परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है ।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button