Latest News
यंग स्टार गणेश उत्सव समिति ने लगाया भव्य भंडारा, महिलाओं ने संभाली टिफिन पैकिंग की जिम्मेदारी

पत्थलगांव । कश्मीरी गली स्थित यंग स्टार गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । आयोजन में समिति के सदस्यों के साथ महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई । भंडारे की शुरुवात कन्या भोज से शुरू हुई ।

भंडारे की तैयारियों में समिति की महिलाओं ने टिफिन पैकिंग की जिम्मेदारी संभाली , वहीं युवाओं ने भोजन वितरण से लेकर आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं लोगों के लिए व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की।

गणेश उत्सव के इस आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।

समिति के सदस्यों ने मिलकर पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




