Latest News

संघ का प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण कांसाबेल में लगा , युवाओं में दिखा उत्साह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के पश्चात अब संगठन अपने नए ढांचे पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है । इसी क्रम में संघ द्वारा पिछले दो वर्षों से युवा प्रशिक्षण को सशक्त बनाने हेतु “प्रारंभिक वर्ग” का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में कांसाबेल नगर स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज में तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है । इस प्रशिक्षण में आठवीं कक्षा से लेकर विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं ।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को डंडा संचालन , व्यायाम , योगासन सहित विभिन्न प्रकार के शारीरिक अभ्यास कराए जा रहे हैं । साथ ही राष्ट्र निर्माण , संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं ।इस प्रशिक्षण का समापन 5 मार्च को होगा , जिसमें जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

संघ के इस प्रयास से युवाओं में अनुशासन , नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है ।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button