नहीं थम रही गौवंशों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं… शासन को सोता देख , वानर सेना आई सामने ; जानिए 2 गौवंशों की कहानी , राष्ट्रवादी न्यूज़ की जुबानी

नहीं थम रही गौवंशों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं… कभी उनके पालक द्वारा छोड़ने के कारण , तो कभी अंधाधुंध वाहन चालकों के चपेट में आ जाने के कारण ।
जानिए 2 गौवंशों की कहानी , राष्ट्रवादी न्यूज़ की जुबानी…
प्रशासन को सोता देख श्री राम युवा संगठन (वानर सेना) के युवा रामभक्तों के गौसेवा दल का गठन का निर्णय
गौ माता – सिलेंडर ऑफिस के बगल की घटना
हालही में नगर के प्रतिष्ठित गुरु भगता महाराज जी के पुत्र पवन (मॉन्टी) महाराज जी द्वारा राष्ट्रवादी न्यूज़ को जानकारी दी जाती है कि एक गाय दो दिनों से मैरिज गार्डन गली में तड़प रही है एवं जब उन्होंने इसका इलाज हेतु डॉक्टर को बुलवाया तो डॉक्टर ने साफ-साफ हाथ खड़ा कर दिया एवं कहा कि इसके मालिक के द्वारा सही से ध्यान न देने कारण एवं उचित आहार नहीं मिलने कारण यह गए बिल्कुल ही कमजोर पड़ गई है एवं अब इसका इलाज दवाइयां के साथ किया जाना बहुत मुश्किल है ।

फिर क्या था , आसपास के सनातन धर्मियों ने कई प्रयास किया… लेकिन किसी भी प्रकार से सफलता प्राप्त नहीं हुई । अंत में तीन दिन के तड़प के पश्चात गौ माता ने प्राण त्याग दिया और नगर पालिका द्वारा अंतिम संस्कार किया गया ।
नंदी बाबा – बंदियाखार चौक की घटना
श्री राम युवा संगठन (वानर सेना) के एक राम भक्त शिवांश शर्मा से देर रात पवन अग्रवाल को फोन लगाया एवं ट्रक द्वारा कुचले जाने पर 2 पैर से क्षतिग्रस्त नंदी बाबा की सूचना दी । उसी समय आदित्य अग्रवाल एवं अविनाश शर्मा भी उपस्थित हुए । एकत्रित राम भक्तों ने उस नंदी बाबा को कुछ खिलाने का प्रयास किया तो वह भूख के कारण तुरंत खाने लगे और बार बार उठने का प्रयास करते रहे लेकिन असफल रहे । कुछ ही देर में नंदी बाबा के और भी साथी एकत्रित हुए और आपस में विलाप करने लगे यह दृश्य बहुत ही मार्मिक था ।

धीरे धीरे सभी राम भक्त उपस्थित होने लगे : अंशुल अग्रवाल , सूरत रोहिला , राहुल शर्मा , भास्कर शर्मा , गट्टू अग्रवाल , शुभम अग्रवाल , हैप्पी पांडेय , रोशन शाह , दीनू यादव एवं अन्य 20 रामभक्त । सभी ने योजना बनाई कि पूजा सेन्ट्रिंग के छोटे हाथी में नंदी बाबा को वेटनरी हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराना उचित होगा । तुरंत अंशुल अग्रवाल ने अपने छोटे हाथी में कुछ जिम के साथी एवं लेबर लाकर प्रयास प्रारंभ किया । सभी राम भक्त मिलकर इस प्रयास में सफल हुए… एवं वेटनरी हॉस्पिटल में उपस्थित अरुण लहरे द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।
गौभक्तों की आवश्यक माँगे
1) दुर्घटना से क्षतिग्रस्त होने वाले गौवंशों के लिए एंबुलेंस
2) लिफ्टर मशीन
3) इलाज हेतु गौवंशों को रखने के लिए उचित व्यवस्था (शेड) / गौ शाला निर्माण
4) गौवंशों के लिए उपयुक्त आहार की व्यवस्था
5) 24 घंटे इलाज करने हेतु उपचार टीम का गठन
6) रोड़ में खुला छोड़ने वाले गौ पालकों पर उचित कार्यवाही एवं जुर्माना
शासन-प्रशासन का रवैया
गौभक्तों द्वारा पिछले वर्ष भी विधायक महोदया को इन विषयों से भिज्ञ कराया गया था किंतु आश्वासन देने के पश्चात भी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया । कांजी हाउस तो बना हुआ है लेकिन जर्जर अवस्था में सड़ रह है । अब देखना होगा कि इन सब बातों से भी शासन प्रशासन की आंखे खुलती है या अब भी कुंभकर्णी नींद जारी रहेगी ।





