Latest News

पत्थलगांव में आयोजित भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल एवं खंड कार्यवाह विनोद जायसवाल की उपस्थिति में लगी शाखा… पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह , सांसद राधेश्याम राठिया , जिलाध्यक्ष भरत सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के साथ 60 प्रशिक्षार्थी हुए सम्मिलित

पत्थलगांव । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में भाजपा जिला जशपुर का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मई को पत्थलगांव शहर स्थित मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस प्रातःकाल आयोजित शाखा कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा , जिसमें नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल एवं खंड कार्यवाह विनोद जायसवाल की उपस्थिति में लगभग 60 प्रशिक्षार्थियों ने सहभागिता की ।

कार्यक्रम में पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह , सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । प्रातः 6 बजे आयोजित शाखा में योग , सूर्य नमस्कार , व्यायाम एवं संघ प्रार्थना के माध्यम से अनुशासन , संगठन एवं राष्ट्रभावना का संदेश दिया गया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष के आग्रह पर नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल , खंड कार्यवाह विनोद जायसवाल , जिला मुख्य मार्ग प्रमुख जगदीश यादव , जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सतीश मिश्रा एवं नगर सेवा प्रमुख राहुल शर्मा ने शाखा संचालन की जिम्मेदारी संभाली ।

मुख्य शिक्षक की भूमिका निभाते हुए पवन अग्रवाल ने स्फूर्ति योग , सूर्य नमस्कार , आसन एवं विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया।इसके पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों एवं प्रशिक्षार्थियों को तीन गणों में विभाजित कर विभिन्न खेल एवं समूह गतिविधियां कराई गईं ।

प्रथम गण में स्वयंसेविकाओं का नेतृत्व पवन अग्रवाल ने किया , जबकि द्वितीय एवं तृतीय गण में जगदीश यादव, विनोद जायसवाल , सतीश मिश्रा एवं राहुल शर्मा ने खेल एवं व्यायाम गतिविधियों का संचालन किया ।

शाखा के समापन सत्र में पवन अग्रवाल द्वारा “मोर छत्तीसगढ़ के माटी” सामूहिक गीत कराया गया। वहीं सतीश मिश्रा ने सुभाषित प्रस्तुत कर उसका भावार्थ समझाया। अंत में जगदीश यादव द्वारा संघ प्रार्थना कराई गई तथा मुख्य शिक्षक पवन अग्रवाल ने शाखा विकिर किया।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने संघ जीवन के अनुभव साझा करते हुए संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों ने शाखा आयोजन को प्रेरणादायी एवं ऊर्जा से भरपूर बताया।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button