Latest News

आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन , हितग्राहियों को योजनाओं की दी गई जानकारी ; वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

पोषण सामग्री का स्टॉल लगा, बच्चों को खिलौने व उपयोगी सामग्री वितरित ; आंगनबाड़ी के सामने किया गया मुनगा पौधे का रोपण

पत्थलगांव। नगर के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोषण संबंधी सामग्री का स्टॉल भी लगाया गया, जहां उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को पोषण और शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल एवं वार्डवासी मनोज अग्रवाल की मौजूदगी में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने मुनगा (सहजन) के पौधे का रोपण भी किया गया।सेक्टर सुपरवाइजर अंबिका कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शासकीय योजनाओं में समुदाय की भागीदारी बढ़ती है। साथ ही लोगों में जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होती है।

मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल एवं वार्डवासी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर के वार्डों और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों से भी सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं से जोड़ने की अपील की।बच्चों को वितरित किए खिलौने व उपयोगी सामग्रीकार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल द्वारा बच्चों के लिए खेल-खिलौने, टॉफियां सहित अन्य उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई। यह सामग्री क्लस्टर में आने वाले तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई, जिसका उपयोग बच्चों के खेलने, सीखने और शैक्षणिक गतिविधियों में किया जाएगा।

इस पहल के लिए सेक्टर सुपरवाइजर अंबिका कुशवाहा ने वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर अंबिका कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता शर्मा, प्रतिमा मिंज एवं प्रतिमा टोप्पो, सहायिका राजकुमारी मिंज एवं प्रभा लकड़ा, मितानिन कांति बड़ा सहित समूह की महिलाएं, हितग्राही महिलाएं एवं बड़ी संख्या में छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button