Latest Newsखेलपिथौरा

आकाश अग्रवाल के प्रायोजन में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों के लिए पिथौरा क्रिकेट अकादमी द्वारा पिथौरा कप 2026 का आयोजन, 16 नवंबर तक कराएं पंजीयन

क्रिकेट

पिथौरा:महासमुंद जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पिथौरा में जिला स्तरीय ‘पिथौरा क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे मुख्य रूप से श्री आकाश अग्रवाल जी द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से महासमुंद जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा साबित करने का शानदार अवसर देने के लिए आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला 6 दिसंबर से 13 दिसंबर 2026 तक स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा में खेला जाएगा। विजेता टीम के लिए ₹51,000/- और उपविजेता टीम के लिए ₹25,000/- का आकर्षक नकद पुरस्कार रखा गया है, साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1,000/- निर्धारित किया गया है तथा पंजीयन की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 है।

इच्छुक खिलाड़ी नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीयन जल्द से जल्द सुनिश्चित कर सकते हैं:

🔗 गूगल फॉर्म लिंक:

https://forms.gle/a52UWEZ2VLsL9eoL9

फॉर्म भरने में या टूर्नामेंट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या आने पर खिलाड़ी नीचे दिए गए नंबर पर सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं:💬 व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर: 8889156878

(या सीधे क्लिक करें: )

https://wa.me/918889156878

संपर्क सूत्र

टूर्नामेंट, नियम या रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:सुनील यादव: 9977533209 अविनाश मित्तल: 8889156878 दुर्गेश सोनी: 9575997866 डोला मणि: 8982125726

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button