पत्थलगांव : RSS का ‘प्राथमिक वर्ग’ प्रशिक्षण शिविर 1 मई से होगा शुरू , जानिए कार्यक्रम का पूरा विवरण

पत्थलगांव : RSS का ‘प्राथमिक वर्ग’ प्रशिक्षण शिविर 1 मई से होगा शुरू, जानिए कार्यक्रम का पूरा विवरण
पत्थलगांव (छत्तीसगढ़)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ,
जिला – कांसाबेल द्वारा वर्ष 2026 के लिए ‘प्राथमिक वर्ग’ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और संगठन निर्माण के लिए इस विशेष सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर रहा है ।

शिविर का मुख्य विवरण
यह प्रशिक्षण शिविर 1 मई 2026 से शुरू होकर 8 मई 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है :
तिथि : 1 मई 2026 (शुक्रवार) सायं 4:00 बजे से 8 मई 2026 (शुक्रवार) प्रातः 8:00 बजे तक ।
स्थान : सरस्वती शिशु मंदिर , पत्थलगांव
प्रवेश पात्रता : 15 से 40 वर्ष की आयु के स्वयंसेवक (प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षित होना अनिवार्य है) ।
पंजीयन शुल्क : 300 रुपये मात्र
निर्धारित गणवेश (Uniform)
शिविर में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के लिए पूर्ण गणवेश अनिवार्य किया गया है , जिसमें शामिल हैं :
कॉफी कलर की फुलपैंट और हाफ पैंट
सफेद फुल आस्तीन की कमीज (बाईं तरफ जेब वाली)
संघ का बेल्ट , काली ऊनी टोपी और फीते वाले काले जूते
कॉफी कलर के मोजे , लंगोट और कंधे के बराबर का दंड
आवश्यक सामग्री और निर्देश
प्रशिक्षार्थियों को अपने साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे ओढ़ने – बिछाने हेतु चादर , नहाने का साबुन , ब्रश , तेल , दर्पण , शेविंग किट , थाली , कटोरी , गिलास , डायरी और पेन लाना अनिवार्य है ।
विशेष नोट : आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल , कैमरा , घड़ी , सोना-चाँदी या कोई भी कीमती सामान साथ न लाएं । शिविर की पूरी अवधि के दौरान उपस्थिति अनिवार्य है !!
संपर्क सूत्र ;
पंजीयन या अन्य जानकारी के लिए स्वयंसेवक नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :
- श्री विनोद कुमार जायसवाल : 7773899711
- श्री मंतोष ताम्रकार : 9131377628
- श्री हेमराज राव : 9755249532
- श्री बनारसी यादव : 7999350640
यह सूचना जिला कार्यवाह हटकेश्वर चौहान और निलांबर सोनी (जिला कांसाबेल) द्वारा जारी की गई है ।





