श्री सत्यनारायण मंदिर पत्थलगांव की कल की बैठक में लिए गए 3 बड़े निर्णय

श्री सत्यनारायण मंदिर समिति मंदिर के उत्थान के लिए प्रति महीने बैठक का आयोजन रखती है । इसी तारतम्य में नवरात्रि से पहले समिति के सभी सदस्यों द्वारा एक बैठक निश्चित की गई… जिसमें तीन बड़े निर्णय लिए गए जो की निम्नलिखित है ;
1) नवरात्रि के भव्य आयोजन हेतु : व्यवस्थाओं को निश्चित किया गया एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात के ऊपर भी चर्चा की गई ।

2) मंदिर के मेन गेट का नामकरण : बहुत दिनों से विचारों में चल रहे विचार का निर्णय बैठक में निश्चित किया गया । मंदिर के में गेट का नाम सिद्ध एवं प्राचीन सत्यनारायण मंदिर सर्वसम्मति से निश्चित किया गया , जिसका बोर्ड कुछ दिनों बाद लग जाएगा ।

3) विज्ञापन हेतु होर्डिंग : तीसरी एवं सबसे महत्वपूर्ण बात , मंदिर के आय हेतु व्यवसाय के विज्ञापन के लिए दो बड़े-बड़े होर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी , जिसका भुगतान मासिक लिया जाएगा । इससे जो भी आय होगी वह मंदिर के उत्थान में प्रयोग की जाएगी । साथ ही मंदिर की दुकानों का नवीनीकरण करने का भी निर्णय लिया गया है । समिति ने नगरवासियों को सहयोग बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की…!!






