Latest News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर के श्री गुरुजी सायं शाखा श्री गुरुजी बस्ती में मनाया गया हिंदू नववर्ष , मुख्य वक्ता के रूप में श्री जगदीश यादव जी रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर अपनी चारों बस्ती में हिंदू नववर्ष का आयोजन कर रहा है ।

इसी तारतम्य में श्री गुरुजी बस्ती में लगाई जाने वाली श्री गुरुजी सायं शाखा में भी हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया । सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारण कर शाखा में पहुंचे एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया ।

मुख्य शिक्षक आशु साह ने शाखा लगाई , अमृत वचन सागर यादव ने सुनाया , एकल गीत एवं सुभाषित श्याम चटर्जी ने गाया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिला मुख्य मार्ग प्रमुख श्री जगदीश यादव जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कुल अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया…!!

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button