“गौ माता – राष्ट्र माता” के संकल्प में अपनी उंगली काट लेने वाले गौ भक्त आदेश सोनी का हुआ पत्थलगांव आगमन… विभिन्न आंदोलनो के पश्चात “गौ सम्मान आह्वान अभियान” ही उचित लगा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का उचित मार्ग

संपूर्ण देश में गौ सेवा , सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आगामी 27 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत देशभर के सनातनी नागरिक अपने-अपने तहसील कार्यालयों में पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे ।

यह पहल गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने एवं गौ संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है । कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है , जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है । पंपलेट में गौ सेवा , सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई सुझाव भी दिए गए हैं , जिनमें गौशालाओं की व्यवस्था सुदृढ़ करना, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध , तथा गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं ।

यह अभियान पूरे देश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है और हजारों की संख्या में लोग इसमें भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे । उन्होंने सभी गौ भक्तों और सनातन समाज से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गौ माता के सम्मान के लिए अपनी आवाज बुलंद करे…!!




