Latest News

पत्थलगांव में 09 मई को लगेगा “सुशासन तिहार 2026” शिविर , वार्ड क्रमांक 01 से 15 के नागरिक कर सकेंगे समस्याओं का आवेदन

Vishnu Deo Sai के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । प्रशासन द्वारा जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाकर नागरिकों की शिकायतों , मांगों एवं आवश्यक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है । इसी क्रम में 09 मई 2026 को Pathalgaon नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा ।

1003848590

शिविर में वार्डवासी अपनी समस्याओं , मांगों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे ।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित क्षेत्र में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र , पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके । प्रशासन का उद्देश्य आम जनता तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है ।

IMG 20260508 WA0182

कलेक्टर Rohit Vyas ने “सुशासन तिहार 2026” के सफल संचालन हेतु नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित होगा…!!

1003221244

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button