आदित्य मिश्रा बने पत्थलगांव भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष… देखिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (पत्थलगांव मंडल) की नवनियुक्त समिति की पूरी सूची

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पत्थलगांव मंडल में युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए आदित्य मिश्रा को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला ।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है ।आदित्य मिश्रा का संगठनात्मक अनुभव काफी व्यापक और प्रभावशाली रहा है ।

उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पत्थलगांव नगर मंत्री के रूप में की थी । इसके बाद वे जशपुर जिले की कार्यसमिति के सदस्य रहे तथा आगे चलकर बस्तर जिला संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाई । प्रदेश स्तर पर भी वे संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं । संगठन में लंबे अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं के हित , रोजगार , शिक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे । उन्होंने कहा कि संगठन के मार्गदर्शन में जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।स्थानीय भाजपा एवं भाजयुमो नेताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया कि आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र में जनहित और विकास के कार्यों को नई दिशा मिलेगी…!!




