Latest News

पत्थलगांव में गौसेवा की मिसाल : घायल भैंस को देखते ही गौभक्तो ने जानकारी देकर डॉक्टर को बुलाया एवं कराया इलाज , गौभक्तों ने बैरिकेट लगाकर किया सुरक्षा घेराव एवं नगर पालिका ने पहुंचाया अस्पताल

पत्थलगांव। मानवता और गौसेवा का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब रात्रि लगभग 8:00 बजे कोरियोग्राफर रॉकी एवं गोप्रेमी वायु शर्मा ने बीटीआई चौक के पास प्रकाश हाई स्कूल के सामने एक भैंस को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। भैंस इतनी चोटिल थी कि वह उठ भी नहीं पा रही थी ।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल राष्ट्रवादी न्यूज़ से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डॉक्टर अरुण कुमार लहरे एवं डॉ भगत को अवगत कराया गया, जिसके बाद दोनों चिकित्सकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल भैंस का प्राथमिक उपचार किया।

इलाज के बाद भी भैंस हाईवे किनारे ही पड़ी रही, जिससे किसी भी तेज रफ्तार वाहन अथवा ट्रक से पुनः दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए राष्ट्रवादी न्यूज़ के संपादक पवन अग्रवाल, पूजा सेंटरिंग संचालक अंशुल अग्रवाल, गौभक्त सूरत रोहिला, कान्हा अग्रवाल, अरमान अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, वर्षित जिंदल, अविनाश साहू, अरमान एवं मिंकु अग्रवाल ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पूजा सेंटरिंग की पिकअप एवं बैरीगेट की व्यवस्था की।सभी युवाओं ने मिलकर घायल भैंस को चारों ओर से सुरक्षित घेराव कर रातभर उसकी निगरानी की, ताकि कोई वाहन उसे नुकसान न पहुंचा सके।

सुबह होते ही नगर पालिका के सक्रिय कर्मचारी रेवा यादव ने तत्परता दिखाते हुए भैंस को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।इस सराहनीय कार्य की नगरवासियों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। गौसेवा और मानवता के इस प्रयास ने समाज को यह संदेश दिया है कि संवेदनशीलता और सहयोग से किसी भी जीव की जान बचाई जा सकती है।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button