Latest News

तपकरा स.शि.म में आयोजित राष्ट्रीय सेविका समिति के प्रारंभिक वर्ग का समापन आज , सुश्री सुंगति भगत (विभाग कार्यवाहिका) के मार्गदर्शन में वर्ग हुआ सम्पन्न

तपकरा । राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा आयोजित प्रारंभिक वर्ग का शुभारंभ तपकरा स्थित स.शि.म परिसर में बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ । वर्ग का आयोजन विभाग स्तरीय है एवम् इस वर्ग के विभिन्न जिलों से बहने उपस्थित हुई है । इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सरिता जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं , जबकि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री सुगंती भगत (विभाग कार्यवाहिका) ने सेविकाओं को संबोधित किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ किया गया । अपने उद्बोधन में सरपंच सरिता जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग महिलाओं के व्यक्तित्व विकास , आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उन्होंने सभी सेविकाओं को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।

मुख्य वक्ता सुश्री सुगंती भगत ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेविका समिति के उद्देश्य , कार्यपद्धति और समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से महिलाओं में राष्ट्रभक्ति , संस्कार एवं संगठन की भावना का विकास किया जाता है , जिससे वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

इस प्रारंभिक वर्ग में क्षेत्र की अनेक सेविकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं, जहां उन्हें शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

1003221244

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button