Latest News

व्यापारी एकता मंच चुनाव: अस्पताल के बिस्तर से सुमीत अग्रवाल की भावुक अपील, कहा- ‘दूरी मेरी मजबूरी थी, मन की नहीं’

व्यापारी एकता मंच चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमीत अग्रवाल ने चुनाव से ठीक पहले व्यापारी भाइयों और बहनों के नाम एक भावुक संदेश जारी किया है।

सुमीत अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। फिलहाल वे रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं। इस वजह से वे कई व्यापारी साथियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद नहीं मांग सके।

अस्पताल के बिस्तर से जारी संदेश में उन्होंने व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से न मिल पाने के लिए हृदय से क्षमा मांगी है और कहा है— “यह दूरी मेरी मजबूरी थी, मन की नहीं। मैं केवल वोट मांगने नहीं, बल्कि आपका विश्वास और आशीर्वाद मांगने आया हूँ।”

नए नेतृत्व और बदलाव का संकल्प सुमीत अग्रवाल ने व्यापारी एकता मंच को एक सशक्त मंच बनाने का संकल्प लिया, जहाँ:

  • हर व्यापारी की बात सुनी जाए।
  • हर समस्या पर मुखरता से आवाज उठे।
  • हर व्यापारी को मान-सम्मान मिले।

पूरे पैनल के लिए मांगा समर्थन सुमीत अग्रवाल ने अपने साथ चुनावी मैदान में उतरे पूरे पैनल के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है:

  • उपाध्यक्ष पद हेतु: दिलप्रीत खनूजा “प्रीत”
  • सचिव पद हेतु: कुलजीत आजमानी
  • कोषाध्यक्ष पद हेतु: विजय गोयल

30 अगस्त को होगा मतदान व्यापारी एकता मंच चुनाव के लिए आगामी 30 अगस्त, रविवार को मतदान होना तय हुआ है। सुमीत अग्रवाल और उनके पैनल ने व्यापारियों से बदलाव, नई सोच और संगठन की मजबूती के लिए अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

AVINASH MITTAL

अविनाश मित्तल एक अनुभवी स्वतंत्र पत्रकार (Independent Journalist) हैं, जो सामाजिक, स्थानीय और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से लेखन और रिपोर्टिंग करते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रियता के साथ-साथ ये सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button