Latest News
जिंदल बजाज पत्थलगांव में नई-जनरेशन पल्सर 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग: छत्तीसगढ़ की पहली डिलीवरी संपन्न

पत्थलगांव। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनी बजाज की ऑल-न्यू पल्सर 125 का भव्य शुभारंभ ‘जिंदल बजाज’ पत्थलगांव में किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे पहली डिलीवरी भी जिंदल बजाज शोरूम से ही ग्राहक को सौंपी गई। नई पल्सर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹93,881/- तय की गई है।
आकर्षक लुक, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और शक्तिशाली प्रदर्शन से लैस यह नई बाइक 125cc सेगमेंट में तकनीक और राइडिंग कम्फर्ट का एक नया स्तर पेश करती है।
प्रमुख विशेषताएं एवं नए अपडेट्स
- शक्तिशाली इंजन व परफॉर्मेंस: बाइक में बिल्कुल नया 124.58 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 12.1 bhp की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

- डिजिटल कंसोल व कनेक्टिविटी: वेरिएंट के आधार पर 4.8 इंच की डिजिटल LCD स्क्रीन या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। टॉप मॉडल में गूगल मैप्स, वाई-फाई और स्क्रीन मिररिंग जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

- नया चेसिस और सस्पेंशन: पुराने डबल-क्रैडल फ्रेम को हटाकर नया सिंगल-क्रैडल फ्रेम दिया गया है। रियर में पारंपरिक ट्विन शॉक की जगह मोनोशॉक सस्पेंशन जोड़ा गया है, जिससे राइडिंग हैंडलिंग और बैलेंस बेहद शानदार होता है।

- स्पोर्टी LED लाइटिंग: बाइक में नई स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, पायलट लैंप और शार्प डिज़ाइन वाली एलईडी टेल लैंप दी गई हैं।

- सुरक्षा एवं सुविधाएं: सफर के दौरान डिवाइस चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट, 260 मिमी का बड़ा फ्रंट डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) की सुविधा मिलती है।





