श्री शिव महापुराण कथा वाचन हेतु पत्थलगांव पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज , श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का किया आह्वान

पत्थलगांव। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रही श्री शिव महापुराण कथा के लिए परम पूज्य श्री श्री पवन कुमार जी महाराज पत्थलगांव पहुंचे। उनके आगमन पर अग्रसेन भवन में अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल सभा पत्थलगांव के पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं चरण वंदन कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास एवं श्रद्धा का भाव देखने को मिला।इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक मास अत्यंत पुण्यदायी एवं आध्यात्मिक उन्नति का अवसर प्रदान करने वाला माह है।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र काल में भगवान शिव की महिमा का श्रवण एवं शिव महापुराण कथा का सुनना मनुष्य के जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार की ओर अग्रसर करता है। कथा श्रवण से व्यक्ति के पापों का क्षय होता है तथा उसे आध्यात्मिक शांति और परम पुण्य की प्राप्ति होती है।महाराज श्री ने पत्थलगांव नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महापुराण का श्रवण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कार, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है, इसलिए प्रत्येक परिवार को इस दिव्य आयोजन का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने परिजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी कथा में आने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान शिव की अमृतमयी कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर सकें।अग्रवाल महिला मंडल संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग, अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुमन गोयल, पूर्व अध्यक्ष अर्चना गर्ग एवं श्रीमती पूजा अग्रवाल कोषाध्यक्ष मीना गोयल, उपाध्यक्ष नेहा गोयल एवं रीता सिंहल, सह सचिव पुष्पा मित्तल, सह कोषाध्यक्ष उर्मिला गर्ग सहित कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, मंजू गर्ग, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंहल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंहल, मीनू सिंहल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंहल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल एवं अन्य सदस्याएं रामलाल अनिल अग्रवाल हेमंत अग्रवाल खजांची लाल जिंदल श्याम सुंदर अतुल अग्रवाल विष्णु अग्रवाल दबंग रिपोर्टर जितेंद्रअग्रवाल उपस्थित थे एवं अग्रवाल महिला मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम मंदिर, पत्थलगांव में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा में सभी श्रद्धालुओं से समय निकालकर कथा में सहभागी बनने की अपील की है।





