सड़क दुर्घटना में घायल गौमाता का कराया गया उपचार, घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया

पत्थलगांव , 31 मई 2026 । पत्थलगांव स्थित ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय के सामने रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई , जिसकी जानकारी राष्ट्रवादी न्यूज़ को मिली । दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव मंडल के पिछड़ा वर्ग महामंत्री टंकेश्वर यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने मानवता और गौसेवा का परिचय देते हुए तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गौमाता का उपचार करवाया । साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक कोतबा के गझियाडीह क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है । स्थानीय लोगों ने टंकेश्वर यादव द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा घायल गौमाता और युवक दोनों का उपचार किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु :
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय के सामने हुआ सड़क हादसा।
दुर्घटना में गौमाता गंभीर रूप से घायल हुई।
पिछड़ा वर्ग महामंत्री टंकेश्वर यादव ने तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई।
घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
घायल युवक कोतबा के गझियाडीह क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।





