Latest News

सुशासन तिहार 2026 : वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित शिविर में उमड़ी जनता , 162 आवेदन प्राप्त

सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिका पत्थलगांव द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 10 में जनसमस्या समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की एवं अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह , उपाध्यक्ष , पार्षदगण , जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऋतू बिसेन सिंह , तहसीलदार भीष्म पटेल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने विभागीय स्टॉल के साथ मौजूद रहे । शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ।

उद्यान विभाग द्वारा उपस्थित अतिथियों को आम के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया , जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया ।नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए । शिविर में नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर को नागरिकों ने शासन-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया ।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button