Latest News

पत्थलगांव में ‘Space on Wheels’ की शुरुआत 7 अप्रैल से , बच्चे जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य… ”इसरो , जिला प्रशासन एवं संघ के आनुषांगिक संगठन विज्ञान भारती के सहयोग से आयोजित हो रहा है कार्यक्रम

जशपुर जिले के पत्थलगांव में 7 अप्रैल से ‘Space on Wheels’ कार्यक्रम शुरू होगा , जिसमें 152 स्कूलों के 10 हजार से अधिक छात्र अंतरिक्ष विज्ञान और चंद्रयान – मंगलयान के लाइव मॉडल देखेंगे ।

जशपुर जिले के पत्थलगांव में बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने के लिए ‘Space on Wheels’ कार्यक्रम की शुरुआत 7 अप्रैल से होने जा रही है। इस अनोखी पहल के तहत जिले के लगभग 152 स्कूलों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अंतरिक्ष के रहस्यों को करीब से जान सकेंगे।कार्यक्रम के तहत एक विशेष बस के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की आधुनिक जानकारी दी जाएगी।

इसमें चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशनों के लाइव मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे बच्चों को विज्ञान को समझने में आसानी होगी।जिला प्रशासन और विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति प्रेरित करना है।

यह बस पत्थलगांव, कांसाबेल, जशपुर और अन्य विकासखंडों में जाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देगी।यह कार्यक्रम लगभग 14 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग स्कूलों के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा सरकारी पीजी कॉलेज जशपुर में भी यह बस पहुंचेगी, जहां कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इस प्रदर्शनी का लाभ उठा सकेंगे । विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के प्रयास बच्चों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में उन्हें वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं….!!

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button