भारतीय विज्ञान दिवस 2 अगस्त आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म दिवस मनाया गया

लुड़ेग -: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में भारतीय विज्ञान (राष्ट्रीय रसायन) दिवस 2 अगस्त को आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जन्म दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती, ॐ, भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री सूरजभान पातर जी के द्वारा भैया/बहनों को प्रफुल्ल चंद्र राय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके रसायन विज्ञान, वैज्ञानिक योगदान एवं स्वदेशी उद्योगों की स्थापना और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए भैया / बहनों को उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को हृदयगम कर विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने का प्रेरणा दिए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे- विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रदर्श ( मॉडल), विज्ञान पत्रवाचन, विज्ञान प्रयोग, चित्रकला, निबंध,विज्ञान चार्ट एवं रंगोली आदि विभिन्न कार्यक्रमों में भैया/बहनों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिए और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में विद्यालय के प्राचार्य,समिति के समस्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन सहित समस्त आचार्यों एवं दीदियों का विशेष सहयोग रहा।





