Latest News

आस्था और चमत्कार की मिसाल : मनोकामना पूरी होने पर पत्थलगांव के हनुमान भक्त ने चढ़ाया करीब 11 लाख का सोने का मुकुट

सरगुजा/लमगांव। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लमगांव स्थित प्रसिद्ध स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में आस्था और भक्ति की अनूठी मिसाल सामने आई है। जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी एक हनुमान भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद मंदिर में करीब 11 लाख रुपये कीमत का सोने का मुकुट गुप्त रूप से अर्पित किया ।

जानकारी के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पत्थलगांव निवासी उक्त भक्त लमगांव हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उस समय वे किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर काफी परेशान थे। उन्होंने हनुमान जी के समक्ष मन ही मन अपनी परेशानी रखते हुए मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

बताया गया कि कुछ ही महीनों में उनकी समस्या दूर हो गई। इसके बाद भक्त ने अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लमगांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर सोने का मुकुट अर्पित किया। भक्त ने यह सेवा गुप्त रूप से की, जिसकी जानकारी बाद में सामने आई।

इस अवसर पर श्री भीमसेन सेवा समिति की ओर से हनुमान जी से भक्त की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।

श्रद्धालुओं में गहरी आस्था

लमगांव हनुमान मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। भक्तों का मानना है कि जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा के साथ अपनी पीड़ा और समस्या लेकर हनुमान जी के दरबार में अर्जी लगाता है, बजरंगबली उसकी मनोकामना पूरी करते हैं और संकटों से मुक्ति प्रदान करते हैं।

सोने का मुकुट चढ़ाए जाने की यह घटना एक बार फिर हनुमान जी के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाती है।

जय श्री राम। जय हनुमान।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button