Latest News

इंजको में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 24 मई से , आचार्य श्री दिलीप उपाध्याय जी महाराज कर रहे कथा वाचन

पत्थलगांव । तहसील क्षेत्र के ग्राम इंजको स्थित वन देवी मंदिर परिसर में आगामी 24 मई 2026 से 31 मई 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन माँ वन देवी परिवार, इंजको द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु भक्ति रस से सराबोर होंगे।आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ रविवार, 24 मई 2026 को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। प्रतिदिन कथा का समय सायं 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में व्यास पीठ से आचार्य श्री दिलीप उपाध्याय जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, रुक्मिणी विवाह, नरसिंह अवतार, समुद्र मंथन, गोवर्धन लीला, सुदामा चरित्र सहित विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतिम दिन 31 मई 2026 को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।धार्मिक वातावरण एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण इस आयोजन को लेकर ग्राम इंदको सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button