पत्थलगांव में RSS कार्यालय श्री गुरुजी सेवा सदन में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

पत्थलगांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पत्थलगांव के कार्यालय श्री गुरुजी सेवा सदन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शाखा से हुई , जिसके पश्चात संघ की प्रार्थना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।इस वर्ष नगर प्रचार प्रमुख एवं कार्यालय समिति के सचिव आयुष अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल ने किया।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि आयुष अग्रवाल, माननीय जिला संघचालक मुरारी लाल अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल अग्रवाल ने स्वयंसेवक बंधुओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र के प्रति नागरिकों के दायित्व तथा समाज एवं राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




