Latest News

पत्थलगांव : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित पांडे पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप , H/R सामाजिक संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

पत्थलगांव (जशपुर)। क्षेत्र में जातिवाद को बढ़ावा देकर वर्षों पुराने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ स्थानीय सामाजिक संगठन ने मोर्चा खोल दिया है । ‘हरियाणा/राजस्थान सामाजिक संगठन’ के सदस्यों ने थाना प्रभारी (TI) , पत्थलगांव को एक लिखित आवेदन सौंपकर उक्त इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फेसबुक पर भ्रामक और बेबुनियाद पोस्ट करने का आरोप

पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार , सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित पांडे द्वारा पिछले कुछ दिनों से अपने फेसबुक अकाउंट पर लगातार क्षेत्र विरोधी और जातिगत टिप्पणी वाली पोस्ट साझा की जा रही हैं । आरोप है कि अमित पांडे द्वारा बार-बार क्षेत्र में निवासरत विशेष जातियों का जिक्र कर उनके साथ अन्याय होने की बात कही जा रही है । संगठन का साफ तौर पर कहना है कि ये सभी पोस्ट सरासर बेबुनियाद, तथ्यहीन और सच्चाई से कोसों दूर हैं, जिनका उद्देश्य केवल लोगों के बीच वैमनस्यता पैदा करना है।

सदियों पुराने भाईचारे को भड़काने की कोशिश

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में आदिकाल से ही विभिन्न जातियों और वर्गों के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते आए हैं। यहां सभी समाज एक साथ मिलकर अपने रीति-रिवाज और त्योहार मनाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उक्त इन्फ्लुएंसर द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए स्थानीय लोगों को उकसाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने और विभिन्न जातियों के बीच आपसी विवाद बढ़ने की गंभीर आशंका पैदा हो गई है।

जांच कर उचित कार्रवाई की मांग

हरियाणा/राजस्थान सामाजिक संगठन के समस्त सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि अमित पांडे द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और मिथ्या पोस्टों की तत्काल बारीकी से जांच की जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त व्यक्ति पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रमुख सदस्य मुकेश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, राजेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, माधव शर्मा , रमेश शर्मा , जितेंद्र अग्रवाल , मौसम , अंकित बंसल , अजय बंसल , संदीप अग्रवाल सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Pawan Agrawal

प्रधान संपादक , राष्ट्रवादी न्यूज़ ✍️🇮🇳 होटल मिलन 🏢🎑🏕️🏡 सांवरिया स्टेशनरी & गिफ्ट गैलरी 📝📒🎒🎉🎁🎈 नगर पालिका के सामने , जशपुर रोड (पत्थलगांव) 496118

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button