Latest News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर के एकलव्य विद्यार्थी शाखा आचार्य भरत बस्ती में मनाया गया हिंदू नववर्ष , मुख्य वक्ता के रूप में खंड कार्यवाह श्री विनोद जायसवाल जी रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव नगर अपनी चारों बस्ती में हिंदू नववर्ष का आयोजन कर रहा है । इसी तारतम्य में आचार्य भरत बस्ती में लगाई जाने वाली एकलव्य विद्यार्थी शाखा में भी हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया । सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारण कर शाखा में पहुंचे एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया ।

मुख्य शिक्षक नरेश यादव ने शाखा लगाई , अमृत वचन रविशंकर यादव जी ने सुनाया , एकल गीत एवं सुभाषित आचार्य कृतिवास दीवान ने गाया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में खंड कार्यवाह विनोद जायसवाल जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कुल अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया…!!




